मुंबई (संवाददाता)। एक तरफ अवैध फेरीवालों का अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ राजनीतिक दल आमने सामने आते दिखायी दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ इस पर अंकुश लगाने में फेल मनपा और पुलिस को फटकार लगाते हुए अदालत के दिशा निर्देश जारी करना प़ड रहा हैं।
महानगर मुंबई की सूरत विगा़डने वाले अवैध निर्माण और फुटपातों पर कब्जा जमाये बैठे लोग प्रशासन और नेताओं की अवैध कमाई का ब़डा जरिया बने हुए है। कांदिवली (प) के ओल्ड लिंक रोड स्थित अथर्व कालेज के सामने सरकारी जमीन फुटपाथ और स़डक पर अवैध कब्जा जमाए बैठे लोगों से वसूली को लेकर पिछले दिन दो गुट भि़ड गये। अंको के आधार पर गुटों का नाम रखने वाले इन गुटों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों का पूरा समर्थन बताया जाता है। मनपा पी – उत्तर विभाग चाह कर भी इन अवैध कब्जों के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर पाता। जबकि कांदिवली पुलिस भी मौन बनी है। अशंका जतायी जा रही है कि अगर इस पर कंट्रोल नहीं किया गया तो यहां गैंगवार हो सकता है।
फुटपाथ और स़डक पर कब्जा जमाने की हो़ड गुटों में होती है वर्चस्व की ल़डाई भविष्य में हो सकता है ब़डा गैंगवार
RELATED ARTICLES


