मुंबई (संवाददाता)। वाशी की एपीएमसी में विगत १५ दोनों से सब्जियों की आचक घट गई है. जिसकी वजह से थोक में बिकने वाली कई सब्जियों की किमतों मे वृद्धी जारी है. एपीएमसी से मिली जानकारी के अनुसार बेमौसम की बरसात के कारण सब्जियों की बहुत सी फसल खराब हो गई थी, जिसकी वजह से नई पसल को तैयार करने में समय लग रहा है.
इसी वजह से एपीएमसी में सब्जियों की आवक घट गई है. जिसके चलते इनकी कीमतों में वृद्धी हुई है. नई फसल के तैयार होने पर सब्जियों की आवक ब़ढेगी. जिसके बाद कीमतों के कम होने की संभावना है.
एपीएमसी की आलू – प्याज की मंडी में प्याज की आवक कम हो रही है. जिसके चलते शनिवार को इस मंडी में प्याज को न्युनतम २० रुपए व अधिकतम ३६ रुपए प्रति किलो दाम मिला. जबकि खुदरा बाजार में इसी प्याज को ४५ से ५० रुपए किलो में बेचा जा रहा है. इसके विपरीत थोक बाजार में आलू की आवक अधिक है. जिसके चलते इसे ५.५० रुपए से १२ रुपए तक का दाम मिल रहा है. वहीं खुदरा बाजार मे इसे १५ से २० रुपए किलो में बेचा जा रहा है.


