सुलतानपुर (सं. भा.): नाबालिग से डेढ माह पूर्व हुए दुराचार के एक मामले में आरोपी के परिजनों ने नाबालिग का उसके मामा के यहां से अपहरण कर लिया। मामले में पुलिस जांच पडताल में जुटी है। आरोपी फिलहाल जेल में है।
देहात कोतवाली के गोमती नदी किनारे के एक गांव मे नाबालिग किशोरी से 25 मई को देर शाम घर के बाहर शौच को जा रही थी। जिसे पड़ोस के ही एक युवक ने दुराचार किया। हल्ला गुहार सुनकर युवती के परिजन वहां पहुंचे तो वह भाग खड़ा हुआ। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली देहात पुलिस ने गांव निवासी मैतूलाल पुत्र रामकुमार के विरुद्ध दुराचार तथा पास्को एक्ट की धारा के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट से तेजी से सुनवायी होने लगी। आरोपी के जेल मे जाने के बाद उसके परिजन युवती के परिजनों पर दबाव बढ़ाने लगे तथा जानमाल की धमकी देने लगे।
इससे बचने को युवती के परिजनों ने युवती को उसके मामा के यहां भेज दिया। इधर कोर्ट मे मामले की तारीख 21 जून पड़ी जहा युवती का भी बयान होना था। आरोपी मैकूलाल के परिजन युवती को इस तारीख की अलसुबह ही उसके मामा के घर से अपहरण कर लिया। युवती के मामा लाल बहादुर निषाद की तहरीर पर लम्भुआ पुलिस ने अपहरण व पास्को एक्ट की धारा 7/8 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है
पिता ने जताई पुत्री की हत्या की आशंका
पीड़ित परिवार ने आरोपी परिवार के सोनू पुत्र बिहारी, मोनू पुत्र बिहारी तथा रामकुमार के खिलाफ अपनी पुत्री के अपहरण करने का आरोप कोतवाली देहात पुलिस से लगाया है। तथा आशंका जताई है कि उपरोक्त लोग दबंग व सरहंग किस्म के लोगहैं जो बयान बदलवाने को किसी भी प्रकार की घटना कारित कर सकते हैं। पीड़ित ने अपनी पुत्री की हत्या की भी आशंका जताई है ।


