उन्नाव (सं. भा.) : मकान तुड़वाने के दौरान कमरे की पक्की छत अचानक ढह गई। मलबे में दबकर मकान स्वामी समेत दो लोग घायल हो गए। अफरातफरी के बीच दोनों को मलबे से बाहर निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि दोनों बाहरी छोर पर थे, जिससे जान बच गई। शहर के मोहल्ला कृष्णानगर निवासी मोहम्मद इरफान ने तकी नगर मोहल्ला निवासी अजय मिश्र से मकान खरीदा था और उसे दोबारा बनवाने के लिए रविवार सुबह मजदूरों से तुड़वा रहे थे। इसी दौरान कमरे की छत ढह गई। मलबे की चपेट में आकर इरफान और जाबिर घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच मोहल्ले के लोगों ने दोनों को मलबे से बाहर निकाल निजी अस्पताल में भर्ती कराया।


