spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपांच दिनों से गेहूं खरीद ठप, किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

पांच दिनों से गेहूं खरीद ठप, किसानों की बढ़ीं मुश्किलें

सुलतानपुर (सं. भा.) : कोरोना संक्रमण के बीच पांच दिनों से क्षेत्र स्थित गेहूं क्रय केंद्र पर खरीद ठप रही। कई किसान तो तीन दिनों से ट्रैक्टर में गेहूं लाद तोल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, बारिश ने किसानों की धड़कनें और बढ़ा दी हैं।

ट्रैक्टर-ट्राली में लोड गेहूं को बारिश से बचाने के लिये किसानों ने त्रिपाल से ढक रखा है। किसान क्रय केंद्रों के बाहर भूखे प्यासे डेरा डाले हैं, फिर भी खरीद नहीं हो रही है।

साधन सहकारी समिति हरीपुर करौदींकला क्रय केंद्र पर पांच दिन से तौल नहीं हो रही है। यहां आने वाले किसानों को निराशा हाथ लग रही है। उनका कहना है कि वे गेहूं लादकर लाते हैं और खरीद न होने से उन्हें वापस जाना पड़ता है। वहीं कुछ किसानों ने मजबूरी के चलते अपना गेहूं बिचोलियों को बेच दिया। ग्राम कटघर पूरे चौहान के किसान राम खेलावन यादव पांच दिन से टैक्टर ट्राली में गेहूं लाद कर क्रय केंद्र पर पड़े हैं। उन्हें रोजाना अतिरिक्त किराया ट्रैक्टर का देना पड़ रहा है। प्रतिदिन कई किसान केंद्र से आकर खाली हाथ लौट रहे हें। सचिव दशरथ उपाध्याय ने बताया कि गोदाम भरा हुआ है। जगह खाली होने पर ही गेहूं की खरीद की जाएगी। अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com