मुंबई (संवाददाता)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पुलिसवालों को दिवाली गिफ्ट दिया है। सरकार ने पुलिसवालों के आहार भत्ते में डबल ब़ढोत्तरी की है। पुलिसकर्मियों को पहले आहार भत्ता के रुप में मासिक ८४० रुपए मिलने थे , सरकार इसको ब़ढाकर १५०० मासिक कर दिया है।
मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद से देवेंद्र फडणवीस ने पुलिसकर्मियों के जीवन को बेहतर करने का प्रयास किया है। सरकार पुलिसवालों के लिए आवास और ड्यूटी का समय कम करने की दिशा में काम कर रही है। तनाव के कारण कई पुलिसकर्मी आत्महत्या करने का मजबूर होना प़डा है, इसकों देखते सरकार ने ड्यूटी के समय में कर्मी के अलावा विभिन्न तरह की सुविधाएं देने पर जोर दे रही है। इसी दिशा में आहार भत्ते में ब़ढोत्तरी की गयी है। आहार भत्ते में ब़ढोत्तरी की मांग वर्ष २०११ से हो रही थी, लेकिन सरकार हर बार इनकी फाइल को दबाए रखा, अब इस सरकार ने आहार भत्ता का फैसला किया है।


