मुंबई (संवाददाता)। मनपा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने के लिए मनपा के विभिन्न कार्यालयों का चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है इज ऑफ डुइंग बिजनेस के तहत मनपा ने `एक खि़डकी योजना’ शुरु की है आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के ७२ घंटे के बाद आवेदनकर्ता को कार्यक्रम की अनुमति मिल जाएगी।
मुंबई मनपा क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति के लिए मनपा के सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग, इमारत और कारखाना विभाग, परिरक्षण और अनुज्ञापन इन चार विभागों से अनुमति लेनी प़डती है, अनुमति के लिए शुक्ल प्रति वर्गमीटर के आधार पर वसला जाता है।
अनुमति देने की प्रक्रिया भी काफी जटिल है, लोगों को होने वाली दिक्कतों को देखते हुए मनपा प्रशासन ने अब इसे सरल कर दिया है। एक खिछकी योजना के तहत अब कार्यक्रम की अनुमति के लिए आवेदनकर्ता को चार विभागों की बजाय सिर्फ संबंधित विभाग कार्यालय में आवेदन देना होगा। इसके अलावा दमकल विभाग की अनुमति आवश्यक है इसलिए उसका उल्लेख भी इस आवेदन में किया जा सकेगा और इसकी प्रक्रिया भी सरल कर दी गई है।


