spot_img
Homeउत्तर प्रदेशप्रतियोगिता में महिला टोली ने दी कड़ी टक्कर

प्रतियोगिता में महिला टोली ने दी कड़ी टक्कर

अमौली (सं. भा.) : होली के पर्व पर भंग की मस्ती में रंग खेलती फाग की टोलियां गांवों में गली-गली घूमी। बुढ़वा गांव में महिला व पुरुष मंडल के मध्य फाग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। ढोलक-मंजीरा की थाप पर महिला मंडल ने पुरुषों को कड़ी टक्कर दी लेकिन एक नंबर से पिछड़ गई। आयोजकों ने दोनों मंडलों को सम्मानित कर मान बढ़ाया।

अमौली विकास खंड के बुढ़वा गांव में लक्ष्मी नारायण मंदिर में प्रेरणा परमार्थ समिति के तत्वाधान में महिला व पुरुष टोली के मध्य फाग प्रतियोगिता में पुरुष टीम ने बाजी मारी। इस मौके पर रामदास सचान, प्रेम चंद्र शुक्ल, अजय शुक्ल, सोनिका शुक्ला, जगदीश पांडेय विमलेश त्रिवेदी, राकेश यादव, राम रतन, रानू मास्टर, आर्यन दुबे, सत्यम, रेखा रानी, संतोषी, श्रीदेवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रही। उधर क्षेत्र के अन्य गांव में फाग की टोलियां गली-गली घूमी। फाग की टोलियों पर गांव में महिलाओं और बच्चों ने खूब रंग बरसाए। रात्रि में फरीदपुर, बसंतीखेड़ा, दिलावलपुर, गुलाबपुर में नाट़्य मंचों से महापुरुषों के जीवन प्रेरणा दायक नाटकों का मंचन किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com