फतेहपुर(सं.भा.)। वाह री पुलिस! तेरे भी गजब खेल हैं। शब्दों की हेराफेरी में धाराओं को गोलमाल पुलिस का बाएं हाथ खेल है। पुलिस के इसी खेल में विद्युत विभाग फंस गया। मौहार गांव में लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से तेल व क्वायल चोरी जाने की तहरीर पर मुकदमा चोरी का न दर्ज कर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने का दर्ज कर दिया। विद्युत विभाग के अधिकारियों ने नए ट्रांसफार्मर के लिए रिपोर्ट अधीक्षण अभियंता को भेजी। इस पर अधीक्षण अभियंता ने फाइल लौटा दी है। उधर ग्रामीणों में आक्रोष बढ़ रहा है। इस पर जेई ने ग्रामीणों के गुस्से का जिक्र करते हुए पुलिस फिर से प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें मुकदमा चोरी में दर्ज करने की बात कही गई है।
30/1 दिसम्बर की रात कल्यानपुर थाने के मौहार गांव में लगे 250 केवीए क्षमता का विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर तेल व क्वायल चोरी कर ले गए थे। इस जेई नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस को तेल व क्वायल चोरी जाने व ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने की तहरीर दी। पुलिस ने ट्रांसफार्मर को क्षतिग्रस्त करने की धारा 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जेई ने रिपोर्ट बनाकर नया ट्रांसफार्मर की मांग अधिकारियों से की। एक्सईएन ने नए ट्रांसफार्मर के लिए स्वीकृति देने के साथ ही अधीक्षण अभियंता को रिपोर्ट भेजी। इस पर अधीक्षण अभियंता ने नया ट्रांसफार्मर देने पर रोक लगा दी। उधर मौहार में गांव में एक पखवारे से एक सौ उपभोक्ताओं के घरों में अंधेरा है। ग्रामीणों में गुस्सा भड़क रहा है। शनिवार को विद्युत विभाग के जेई ने पुलिस ने फिर घटना का जिक्र करते हुए तहरीर दी है।
फतेहपुर पुलिस खेल रही गजब खेल
RELATED ARTICLES


