spot_img
Homeउत्तर प्रदेशधारदार हथियार और लाठी से वार

धारदार हथियार और लाठी से वार

फतेहपुर(सं.भा.)। थाना क्षेत्र के शकूराबाद गांव में आपसी कहासुनी से क्षुब्ध होकर हमलावरों ने दंपती व उनकी बेटी पर धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल दंपती को सीएचसी भेजा गया है। कोतवाली/नगर बिंदकी के ललौली रोड स्टेट बैंक वाली गली में रहने वाले रिटायर्ड सिपाही राजाराम दुबे पत्नी सुनीता के साथ पुत्री बीना की ससुराल बकेवर थाने के शकूराबाद गांव रविवार को गए। रविवार को शकूराबाद गांव में ही घर के सामने दंपती बैठे थे। बताते हैं कि रिटायर्ड सिपाही से कुछ लोगों से कहासुनी शुरू हो गई। जिस पर विवेक, पूजा व मुन्ना मिश्रा आदि ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। दंपती को बचाने दौड़ी उनकी पुत्री बीना के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। जिससे दंपती व उनकी बेटी जख्मी हो गई। हालांकि एसओ सीबी सिंह का कहना था कि तहरीर मिलने पर एनसीआर कायम कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए हास्पिटल भेजा गया है। विवाद आपसी कहासुनी का बताया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com