फतेहपुर (सं. भा.) : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाएं बाइक से फिसलकर गिर गई जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सदर कोतवाली के परशुरामपुर गांव निवासी सोनम शुक्रवार की सुबह भाई के साथ रिश्तेदारी में जा रही थी। तभी बाइक के अनियंत्रित हो जाने से वह नीचे आ गिरी। जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इसी तरह हुसेनगंज थाने के सहिमापुर गांव निवासी ऊषा देवी भिटौरा के उत्तर वाहिनी गंगा तट ओमघाट दर्शन करने गई थी। चलती बाइक से वह फिसलकर गिर गई जिससे चोटिल होने जाने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर जाफरगंज थाने के मांझेपुर गांव निवासी शिवम सिंह व पड़ोसी अतुल गुप्ता बाइक से गढ़ी चौराहे के पास अनियंत्रित होकर गिर गए। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। बिदकी कोतवाल नंदलाल सिंह ने बताया कि दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया है।


