spot_img
Homeमुंबईबेमौसम बारिश से मुंबईकर परेशान

बेमौसम बारिश से मुंबईकर परेशान

मुंबई (संवाददाता)। मानसून ने मुंबई में एक बार फिर दस्तक दी है। बेमौसम बारिश ने मुंबईकरों को परेशान कर रखा है। मुंबई में जारी बेमौसम बारिश की वजह से मानसूनी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा होने लगा है। सर्दी, खासी और खासी और बुखार से ग्रसित मरीजों की संख्या ब़ढ गई पिछले कुछ दिनों से मुंबई समेत उपनगर में जारी बारिश ने दिवाली की खरीदारी को प्रभावित कर दिया है। रोज शाम को क़डक़डाती बिजली और तेज हवा के साथ हो रही बारिश की वजह से मुंबईकर दिवाली की खरीददारी नहीं कर पा रहे हैं।

दिन में क़डी धूप व शाम के समय होने वाली बारिश की वजह से व्यापारियों को भी भारी नुकसान हो रहा है, ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानों में सजे कंदील, रंगोली और रंगबिरंगी लाइटे बारिश में भीग खराब हो रही है। रविवार शाम को भी मुंबई समेत पूरे उपनगर में झमाझम बारिश हहुई। मौसम विभाग ने आगामी २४ घंटे में मुंबई में तेज बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com