मुंबई (संवाददाता)। समय के साथ ब़ढती सुचना तकनीक का दुरुपयोग सबसे ज्यादा देह व्यवसाय में होने लगा है। ब्यूटी पार्लर की आ़ड में गर्म गोश्त का कारोबार करने वाले पार्लर अब आन लाइन और जस्ट डायल से ग्राहको की बुकिंग करते है।
जानकारी के अनुसार चारकोप पुलिस की हद में आने वाले बंदरपखा़डी में चलने वाला रोज पार्लर व यूनिसेक्स पार्लर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मजे की बात तो यह कि नगरसेवक के आफिस के पास इस तरह का कारोबार किया जा रहा है। सूत्रों की मानें यह पार्लर वीट मार्शल व अन्य घूमने वाले पुलिस के लिए कमाई का जरिया बना है जिसका दुगुना फायदा इसकी मालकिन आबिदा उठाती है। इसकी जानकारी ऊपर अधिकारियों तक न पहुंचे इसकी विशेष सेटिंग पुलिस वालों से हि कराई जाती है। यदि किसी ने कंट्रोल रुम में फोन किया तो आने वाले भी खुश कर चले जाते है।


