spot_img
Homeमुंबईभूमिहार ब्राहम्ण विकास सेवा संघ द्वारा आयोजित भजन संध्या संपन्न

भूमिहार ब्राहम्ण विकास सेवा संघ द्वारा आयोजित भजन संध्या संपन्न

मुंबई (सं. भा.) | चैत्र नवरात्र और गुढी पाडवा के पावन बेला पर कांदिवली पश्चिम,अतुलटावर स्थित सिद्धिविनायक मंदिर के परिसर में संगीत संध्या का आयोजन भूमिहार ब्राहम्ण विकास सेवा संघ की ओर से किया गया| भजन गायक जयआसरे मिश्रा और असलम भदोही वाले ने चैती, फाग, वेलवरिया, और पचरा जैसे पारम्परिक गीतों को प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया| उत्तर प्रदेश और बिहार में गाये जाने वाले भोजपुरी भाषा के पुराने गानों को उक्त गायकों ने गाकर खूब वाहवाही लूटी | गायक जयआसरे मिश्रा ने कहा कि मिठास भरे पुराने गानों को गाने वाले और सुनने वाले बहुत कम है| मिश्रा ने बताया कि यही गीत पुराने जमाने में मनोरंजन के साधन थे, गीतों के कार्यक्रम का मुकाबला हुआ करता था जिसमें लोग बढ़चढकर हिस्सा लेते थे | कार्यक्रम की विशेष बात यह थी कि मौके पर गुजरे जमाने के देशी गायकों और गीतकारों को याद किया गया |इस अवसर पर त्रिभुवन सिंह, वीरेंद्र सिंह, लालचन्द्र तिवारी,जयशंकर तिवारी, अनिरुद्ध पाण्डेय, सतीश सिंह, मुन्ना सिंह, ओमप्रकाश उपाध्याय, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, गिरीश यादव,उमेश सिंह,मुरारी सिंह, नगीना सिंह, वेदप्रकाश पाण्डेय, उदय गुप्ता, राजेश गुप्ता और प्रेम यादव समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनन्द लिए |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com