spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमहत्व बताकर, एक-एक पौधा रोपने का दिलाया संकल्प

महत्व बताकर, एक-एक पौधा रोपने का दिलाया संकल्प

फतेहपुर (सं. भा.) : मानव जीवन के लिए पौधों की उपयोगिता क्या है इसकी मंत्र समझाते हुए मानव मंगल संस्थान ने रविवार को गांधी गांव में पौधा रोपण किया। ग्रामीणों को एक-एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाकर उनकी रक्षा व सुरक्षा की जिम्मेदारी दी। संस्थान इस गांव में प्रतिवर्ष पौधा रोपण करते आ रहा है।

संस्थान की अध्यक्ष संगीता द्विवेदी ने कहा कि कोरोना ने दुनिया को पेड़ पौधों का महत्व समझाया है। महामारी जब पीक पर थी तो हर जगह आक्सीजन को लेकर किल्लत थी। अनेक शहर व गांव ऐसे हैं जहां लोगों ने पेड़ों के नीचे रहकर ही आक्सीजन लेवल बढ़ाई। अगर पौधे ज्यादा से ज्यादा रहेंगे तो कम से कम वातावरण में आक्सीजन की कमी नहीं होगी। उन्होंने कहा संस्थान हर वर्ष जून माह में पौधा रोपण अभियान चलाता है और पूरे साल पौधों की सुरक्षा का प्रबंध भी करता है। इस बात बड़ी संख्या में पीपी व बरगद लगाने की तैयारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com