spot_img
Homeमुंबईमहाराष्ट्र में कल्याण बोर्ड से होगा किन्नरों का कल्याण !

महाराष्ट्र में कल्याण बोर्ड से होगा किन्नरों का कल्याण !

मुंबई (सं.भा.)। महाराष्ट्र सरकार ने एक बएहद जरुरी फैसला किया है, महाराष्ट्र में जल्द ही किन्नर कल्याण बोर्ड (टीडब्ल्यूबी) गठित हो जाएगा। किन्नर समुदाय के कल्याण के लिए सरकार पांच करो़ड रुपये का प्रावधान कर रही है। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री दिलीप कांबले ने बताया कि बोर्ड का गठन जल्द ही किया जाएगा। यह बोर्ड किन्नरों को शिक्षा, रोजगार, आवास और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मुहैया कराए जाने पर ध्यान देगा। इसके अलावा उनके संवैधानिक और मानवाधिकारों की भी रक्षा की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र पहला ऐसा राज्य होगा जहां पर इस तरह का एक बोर्ड होगा। किन्नर कल्याण बोर्ड का विचार २०१४ में कांग्रेस सरकार ने पेश किया था। साल २०१३ में वैâबिनेट ने राज्य महिला नीति को स्वीकृत दी थी इसमें किन्नरों के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एक बोर्ड के गठन करने का जिक्र था। इस नीति ने राज्य में कामकाजी महिलाओं के लिए कई कल्याणकारी उपाय करने का वादा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com