spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमारपीट की घटनाओं में अधेड़ समेत दो लहूलुहान

मारपीट की घटनाओं में अधेड़ समेत दो लहूलुहान

बांदा (सं. भा.) : अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में अधेड़ समेत दो लोग लहूलुहान हो गए। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पहली घटना में छोटे ने बड़े भाई की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। दूसरी घटना में मामूली कहासुनी के बाद हमलावर ने युवक को मरणासन्न कर दिया। दोनों घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

देहात कोतवाली के दोहा गांव निवासी प्रसादी लाल का पुत्र रघुवीर(48) अपने चाचा के बेटे रुद्रप्रकाश के किसी कार्यक्रम में शामिल होने हथौड़ा गांव गया था। वहीं पर उसका छोटा भाई वासुदेव और पत्नी भी आई थीं। रघुवीर का कहना है कि उसकी पत्नी हमेशा छोटे भाई के कहने पर चलती है। मना करने पर भी नहीं मानती है। इसी बात को लेकर हथौड़ा में आपसी बातचीत हो रही है। विवाद बढ़ने पर छोटे भाई ने लाठियों से हमला बोलकर घायल कर दिया। वहीं बबेरू कस्बे के मर्का रोड निवासी रामकिशन का पुत्र ¨पटू (25) परिवार समेत घर के बाहर बारात देख रहा था। तभी शबी नामक बाइक सवार युवक गुजरा और ¨पटू के पिता रामकिशन को टक्कर मार दी। इसी बात को लेकर ¨पटू और शबी में बहस हो गई। आसपास के लोगों ने मामला शांत करा दिया। ¨पटू ने बताया कि कुछ देर बाद जब वह किसी काम से घर से कुछ दूर पैदल जा रहा था तभी पीछे से शबी ने लाठी से हमलाकर मरणासन्न कर दिया। आसपास के लोगों ने देखा तो अस्पताल पहुंचाया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com