spot_img
Homeउत्तर प्रदेशअग्निकांड से चार घरों में लाखों की संपत्ति राख

अग्निकांड से चार घरों में लाखों की संपत्ति राख

फतेहपुर (सं. भा.) : अलग-अलग थानान्तर्गत अग्निकांडों में चार घरों में घरेलू सामान समेत लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। समय रहते ग्रामीणों ने बमुश्किल लगी आग पर काबू पाया। आग से पीड़ित परिवार दाने दाने को मोहताज हो गए।

जाफरगंज थाने के खूंटाझाल गांव निवासी उदयभान प्रजापति की पत्नी विभा देवी घर में रसोई गैस से खाना बना रही थी। सिलेंडर में हुए गैस रिसाव से आग लग गई। महिला ने दो बच्चों के साथ घर से बाहर निकल जान बचाई। देखते ही देखते आग ने मकान को चपेट में ले लिया। आग से मकान के अंदर रखा गृहस्थी का सामान अनाज, कपड़े, मोबाइल व 8 हजार नकदी सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों को देखकर ग्रामीण दौड़े और सबर्मिसबल पंप चलाकर आग बुझाई। आग को बुझाने दो घंटे लगे। उदय भान ने बताया घर का सारा अनाज, नकदी व कपड़े जल गए।

उधर, किशनपुर थाने के थाना क्षेत्र के सरौली गांव में बच्चों खेल-खेल में ग्रामीणों के घरों में आग लग गई। पड़ोसियों ने भारी नुकसान से पहले ही आग पर काबू पा लिया।

सरौली गांव में रविवार दोपहर बच्चों के खेल-खेल में शिवचंद्र, श्रीलाल तथा रंजीत के घरों में आग लग गई। एक के बाद तीन ग्रामीणों के घरों के बाहर पड़े छप्पर धू-धू कर जलने लगे। पड़ोसी डिब्बा-बाल्टी लेकर आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंच गए। आधे घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। आग में छप्पर, नीचे रखी साइकिल, चारपाई, बिस्तर व खाद्यान्न आदि सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना था बच्चों के खिलवाड़ से हजारों रुपए की क्षति हो गई। यदि तत्काल आग बुझाने का प्रयास न किया जाता तो आग विकराल हो जाती।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com