spot_img
Homeमुंबईमालवणी पुलिस ने नहीं किया न्याय कोर्ट से महिला को मिला न्याय...

मालवणी पुलिस ने नहीं किया न्याय कोर्ट से महिला को मिला न्याय दर्ज हुआ छे़डखानी का मामला

मुंबई (संवाददाता)। छे़डछा़ड के एक  मामले की पीड़िता ५ महीने से न्याय पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही थी अंत में बोरिवली की २४ नंबर कोर्ट ने उत्क अपराधियों पर मामला दर्ज करने का आदेश दिया है । उत्क घटना की जांच मालवणी पुलिस स्टेशन कर रही है। जानकारी के मुताबिक मालवणी में रहनेवाली ज्योति (नाम बदला हुआ) को अक्सर उस इलाके के समीम मनिहार, नंदलाल वर्मा, फिरोज फरियाद खान और मुस्ताक जिलानी शेख छे़डते थे। एक दिन जब शमीम ने ज्योति को अपने साथ मढ चलने को कहा तो वह इस बात की शिकायत लेकर मालवणी पुलिस थाने गई तो दबंगई के कारण पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया । आखिरकार हारकर उत्क पीड़िता ने बोरीवली कोर्ट की शरण ली। अदालत के आदेश पर मालवणी पुलिस ने धारा  ३५४, ३५४  ढ३ल, ५०९, ५०६, ५०४, ३४  के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com