spot_img
Homeमुंबई`मालाड मस्ती' में सितारों का जमाव़डा खेल और मस्ती से ब़ढती तंदुरुस्ती

`मालाड मस्ती’ में सितारों का जमाव़डा खेल और मस्ती से ब़ढती तंदुरुस्ती

मुंबई (संवाददाता)। लोगों मे स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता लाने के उद्देश्य से शुरु किये गये `मालाड मस्ती’ कार्यक्रम में सुबह-सुबह खेल कूद के साथ मौज मस्ती करने वाले ब़डी संख्या में जुट रहे हैं, विधायक असलम शेख के मार्गदर्शन में हर साल दिसंबर माह के सभी रविवार को सुबह मालाड मस्ती कार्यक्रम के तहत है इसके अंतर्गत साईकिल, स्केट्स, फिटनेस गियर्स, योगा मैट्स और वक्र्स के साथ अनेक लोग शामिल होते है, कई लोग तो परिवार के साथ रंग बिरंगे कप़डों में शामिल होते है।

सामाजिक और खेलकुद का यह कॉकटेल कार्यक्रम संभवत: पश्चिमी उपनगरों का सबसे ब़डा आयोजन बन गया है। इसमें प्रत्येक रविवार को कई बॉलीवुड गायक, अभिनेता, स्टैंड -अप कॉमेडियन लाइव प्रदर्शन के साथ मनोरंजन करते हैं।

मालाड पश्चिम के लिंक रोड स्थित इनरॉबिट मॉट के पीछे माइंडस्पेस की पिछली स़डकों के आस पास विकसित किये गये उद्यान और रास्तों पर ब़डी संख्या में लोग जुटे, मालाड उपनगर सबसे जीवंत क्षेत्रों में से एक बनता जा रहा है, मालाड मस्ती में फिटनेस के लिए अनुभवी प्रशिक्षकों के साथ स्वयंसेवक मौजूद रहते हैं, अगले रविवार को गायन, स्टेड-अप कॉमेडी, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक गरिविधियों की कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com