spot_img
Homeमुंबईमुंबई के पहले पुलिस कमिश्नर की मूर्ति मिली डॉ. माऊली लाड वास्तु...

मुंबई के पहले पुलिस कमिश्नर की मूर्ति मिली डॉ. माऊली लाड वास्तु संग्रहालय में है सुरक्षित

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई के पहले पुलिस कमिश्नर सर प्रैंÀक एच साउटर की प्रतिमा मिल गयी है, लेकिन वह पुलिस के वास्तु संग्रहालय में नहीं दिखाई देगी। मुंबई मनपा ने प्रतिमा मुंबई पुलिस को देने से इंकार कर दिया हैं, इस संदर्भ में पिछले दिनों महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर की अध्यक्षता में हुई गुट नेताओंकी बैठक में प्रशासन की तरफ से तैयार किये गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया। का गया कि उस समय मुंबई पुलिस आयुक्त मुंबई म्युनिसिपल्टी के सदस्य भी होते थे, इसकी वजह से प्रतिमा पर मनपा का भी अधिकार बनता है।

मुंबई पुलिस को नहीं देगी बीएमसी

सर फ्रैंक एच साउटर वर्ष १८६४ से ८८ तक मुंबई पुलिस कमिश्नर थे। मुंबई के पहले पुलिस आयुक्त की यादों को बरकरार रखने को लेकर पुलिस मुख्यालय के प्रवेश द्वार पर उनकी प्रतिमा लगायी गयी थी। लेकिन बाद में कुछ कारणों से वह प्रतिमा वहां से हटा दी गयी। यही नहीं, प्रतिमा कहां गयी इसकी जानकारी पुलिस को भी नहीं थी। मुंबई पुलिस मुख्यालय में वास्तुसंग्रहालय बनाया जा रहा है। जिसमें पुलिस से जुड़ी वस्तुओंको रखा जायेगा। पुलिस वास्तुसंग्रहालय में मुंबई के पहले पुलिस आयुक्त की प्रतिमा रखने का निर्देश मिलने के बाद खोज बीन शुरु हुई। तत्कालीन पुलिस आयुक्त दत्ता पड़सलगीकर ने खुद इस संदर्भ में पुलिस के पुराने अधिकारियों से भी बात चीत की। आखिर कार पुतले के बारे में जानकारी मिली।

प्रशासन के प्रस्ताव को गुट नेताओंने किया खारिज

वष७ १९७० में विभिन्न ब्रिटिश अधिकारियों कीं प्रतिमाएं भायखला स्थित मनपा के डॉ भाउजी लाड वास्तु संग्रहालय स्थलांतरित की गयीं थीं। पुलिस की खोजबीन में सर प्रैंÀक एच साउटर की प्रतिमा डॉ. भाउजी लाड वास्तु संग्रहालय में मिली। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आयुक्त दत्ता पड़सलगीकर ने मनपा आयुक्त अजोय मेहता को पत्र लिखकर प्रतिमा पुलिस वास्तुसंग्रहालय को सुपर्द करने की मांग की। पुलिस ने यह भी शर्त स्वीकार किया कि प्रतिमा पर डॉ. भाउजी लाड वास्तु संग्रहालय का अधिकार रहेगा। इस संदर्भ में मनपा प्रशासन ने प्रस्ताव तैयार कर गुटनेताओंके समक्ष पेश किया, लेकिन सभी दल के नेताओंने प्रतिमा देने से मना कर दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com