spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमैने बनवाई सड़क और मुझे ही रोक रहे हो

मैने बनवाई सड़क और मुझे ही रोक रहे हो

औरास (सं. भा.) : खनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के रास्ते सैफई जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री के काफिले को समर्थकों ने रोका तो सीएम ने कहा मेरे द्वारा यह सड़क बनवाई गई और मुझे ही रोक रहे हो। पहले तो समर्थक ठिठके बाद में उनके चेहरे पर आई मुस्कुराहट से उनके मजाक को समझ जिंदाबाद के नारे लगाने लगे। समर्थकों का जोश देख वह गाड़ी से बाहर निकले और कहा कि वोटर लिस्ट में छूटे और नये 18 साल की उम्र के हो चुके युवाओं के नाम शामिल कराएं जिससे हमारी सरकार दोबारा बन सके।

कस्बा औरास के पास स्थित सई नदी के ऊपर बने ओवरब्रिज पर आगरा एक्सप्रेस-वे पर से होकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के सैफई जाने की सूचना जैसे ही सपाइयों को मिली वह सुबह 8 बजे ही एक्सप्रेस वे पर पहुंच गए। इसी बीच पता चला कि 11.30 बजे उनकी प्रेस वार्ता है जिस पर वह एक बजे यहां से गुजरेंगे। यह जानने के बाद भी भीड़ टस से मस नहीं हुई और वहीं जमी रही। दोपहर दो बजे जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री का काफिला सई नदी पुल पर पहुंचा, सपा समर्थकों ने आगरा एक्सप्रेस-वे की एक साइड की पूरी सड़क घेरकर काफिले को रोक लिया। काफिला रुकने से 10 मिनट तक का आवागमन ठप हो गया। गाड़ी से चेहरा बाहर कर पूर्व सीएम ने मजाकिया अंदाज में कहा सड़क तो मैंने ही बनवाई, मुझे जाने से क्यों रोक रहे हो। सीएम का मजाकिया अंदाज देख समर्थक जींदाबाद के नारे लगाने लगे। उन्होंने समर्थकों से अपील की कि यहां के बजाय अपने अपने गांव में जाकर वोट बढा़ने व पार्टी को मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक जन संपर्क करें। जिससे हमारी पार्टी दोबारा सत्ता में आये। वोटर लिस्ट में छूटे हुए नाम बढा़ने के साथ परिवार के नए सदस्यों का नाम शामिल कराएं। सीएम ने सभी का अभिनंदन स्वीकार किया और फिर उनका काफिला सैफई की ओर चल पड़ा। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, प्रधान दिलीप यादव, रमेश यादव, संतोष, ब्रजराज यादव, तालिब, कन्हैयालाल, करन, उमेश मौर्य, प्रदीप यादव सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे।

बांगरमऊ: पूर्व मुख्यमंत्री को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ग्राम नसीरपुर भिक्खन के सामने भी करीब एक सैकड़ा सपाइयों ने रोककर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ माह बीतने के बाद भी अभी तक इस सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। सरकार ने कोई भी ऐसे विकास कार्य नहीं किए जिसे जनता के सामने रख सके। पार्टी तहसील स्तर पर धरना प्रदर्शन कर चुकी है, अब गांव गांव आंदोलन शुरु किया जाएगा। इस दौरान आजाद अली, तंजीम अहमद, मालती रावत, मनोज कुमार, अतुल कटियार, ब्रजेंद्र पाल सिंह, बबलू व नवीन सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com