spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकुंवर कमल अध्यक्ष व शशि बने कोषाध्यक्ष

कुंवर कमल अध्यक्ष व शशि बने कोषाध्यक्ष

सुलतानपुर (सं. भा.) : नगर पंचायत कोइरीपुर में नगर उद्योग व्यापार मंडल की एक बैठक जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सर्वसम्मति से कुंवर कमल अग्रहरि को अध्यक्ष व शशि बरनवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

अमित जायसवाल को महामंत्री, सुंदरम सिंह, रेहान, ताड़कनाथ, हरिकृष्ण बरनवाल को संगठन मंत्री तो मगवानदीन प्रेमसागर, राजेश जायसवाल को मंत्री बनाया गया है। इसी तरह राकेश मिश्रा प्रवक्ता व संरक्षक अनिल बरनवाल बनाए बनाए गए हैं। जिलाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहाकि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ है। हम जब अपने में मजबूत होगें तो देश भी मजबूत करेंगे। यह संगठन व्यापारियों के हित के लिए ही बनाया गया है। इस मौके पर हलीम अंसारी, जितेंद्र गुप्ता, शोभनाथ, रिजवान, राजेंद्र, रामचरित, बलिकरन यादव आदि व्यापारियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com