spot_img
Homeमुंबईलघुशंका की आड़ में लूट को अंजाम! आरे पुलिस ने किया एक...

लघुशंका की आड़ में लूट को अंजाम! आरे पुलिस ने किया एक बदमाश को गिरफ्तार, 2 फरार लंबी दूरी के लिए बुक करता था ओला, उबर कैब

मुंबई (संवाददाता) आरे पुलिस ने एक ऐसे लूटपाट गिरोह का खुलासा किया है, जिसके शातिर बदमाश यात्री बनकर लंबी दूरी जाने के लिए पहले उबर, ओला कैब बुक करता, फिर बीच रास्ते में सुनसान जगह देखकर कहीं पेशाब करने के बहाने कैब से उतर कर उस कैब के चालक को लूटकर फरार हो जाता था। आरे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लूटपाट करने वाले इस शातिर गैंग के 3 सदस्यों में से एक बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 2 बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।

3 मामले हैं दर्ज

पुलिस के अनुसार, पिछले एक-डेढ़ महीने में इस गैंग ने 3 घटनाओ को अंजाम दिया है। इसकी शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज है। पहली घटना में जहां बदमाशों ने कैब चालक की जमकर पिटाई करने के बाद उसे लूट लिया था, वहीं दूसरी घटना में लूट को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने कैब चालक से कार भी छीनकर फरार हो गया। तीसरी घटना दो दिन पहले की है। इस वारदात को भी इसी गैंग आरे कॉलोनी के अंदर ही देर रात अंजाम दिया था। ओला कैब चालक ने जब इसकी शिकायत की, तो जोन-12 के डीसीपी ने इस तरह होने वाली लूटपाट की घटनाओं को गंभीरता से लिया और गहन छानबीन के बाद ओला कैब चालक को लूटने वाले इस गैंग के 3 बदमाशों में से एक बदमाश डेविड एंथोनी (22) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस 3 अन्य मामले की भी जांच कर रही है

इस तरह से करते थे लूट

आरोपी बदमाश एंथोनी ने पुलिस को बताया कि गैंग के बदमाश समान्य यात्री बनकर पहले लंबे दूरी के लिए कैब बुक करते थे। सुनसान जगह देखते ही गैंग के एक बदमाश अचानक पेशाब करने की बात कहकर कैब रुकवाते। कैब जैसे ही रुकती, बदमाश पेशाब करने दूर चले जाते। कैब में बैठे दूसरे बदमाश पहले वाले के आने का इंतजार उस वक्त तक करते, जब तक वो आ नहीं जाता। इस बीच, कैब चालक भी पेशाब करने के लिए कैब से उतर कर जैसे ही नीचे जाते, अंदर बैठे बदमाश उस पर टूट पड़ते। उसे मारते-पीटते और पैसे एवं कार छीन-झपट कर मौके से फरार हो जाते।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com