मुंबई (संवाददाता) अंटॉप हिल पुलिस ने 4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या करने की कोशिश का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कृष्णराव देवेंद्र (38) ने पुलिस को बताया कि घटना 29 तारीख की रात की है, जब शीतल माता मंदिर के आसपास उसके एक रिश्तेदार को आरोपियों ने घेर लिया और उसके साथ पहले बदसलूकी किया। फिर चारों ने मिलकर बांस, लोहे की रॉड, तलवार, चॉपर और लात-मुक्के से उनकी ससुर महेश्वर की जमकर पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद महेश्वर बेसुध हो गया। आरोपियों को लगा कि वे मर गया है, जिससे वे लोग डर गए और महेश्वर को उसी हालत में वहां छोड़कर भाग गए। स्थानीय लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी मिलने मौके पर पहुंची अंटाप हिल पुलिस ने अधमरे महेश्वर को नजदीक स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट, दंगा फैलाने और गैरकानूनी रूप से जमा होने समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मामला आपसी रंजिश का है। दोनों पक्षों में पहले भी कहासुनी हुई थी। सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच अंटाप हिल पुलिस कर रही है। महेश्वर नाईक नगर में रहता है।
आरे पुलिस के तहत भी दो दिन पहले एक व्यक्ति की दो लोगों ने हत्या कर दी और लाश को सुनसान जंगल मे फेंक दिया। हालांकि, पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला मानते हुए पहले एडीआर दर्ज किया, मगर मृतक की पत्नी द्वारा किए गए सनसनीखेज खुलासे के बाद आरे पुलिस ने घटना की दोबारा जांच की और शंकर हरिजन की हत्या करने के आरोप में प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पुलिस हिरासत में है। घटना के पीछे आरोपियों की रिश्तेदार एक नाबालिग लड़की की गलतफहमी बताई जा रही है। लोगों की मानें तो प्रेमिका शोमा का पति से मनमुटाव है और वो प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहती है। शोमा का पति यूपी में तीनों बच्चे के साथ रहता है।


