spot_img
Homeमुंबईलालजी पा़डा का `शिवा' चाइनीज असामाजिक तत्वों का बना अड्डा कानून को...

लालजी पा़डा का `शिवा’ चाइनीज असामाजिक तत्वों का बना अड्डा कानून को ठेंगा, शिकायतों की अन्देखी

मुंबई (संवाददाता)। बिना लायसेंस के चलने वालो चाइनीज होटलों पर होने वाली असामाजिक तत्वों की भी़ड शहर के रात्रिकालीन अपराधों का ब़डा कारण बनी हुई है। पुलिस है कि इन पर नकेल ही नहीं कस पा रही है।

कांदीवली (प.) के लिंक रोड स्थित शिवा चाइनीज इन दिनों अपराधियों का अड्डा बनता जा रहा है। लोगों का कहना है कि बिना किसी लायसेंस के चलने वाले इस चायनीज पर सुबह ४ बजे तक लुख्खों का जमाव़डा रहता है। कानून को ठेंगा दिखाते हुए यहा घरेलू गैस सिलेंडर का इस्तेमाल किया जाता है। पुलिस को हप्ता देकर चलाने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोग कहते हैं कि रात भर यहां शोर शराबा रहता है। पास की दूकान में शराब पीकर लोग यही खाना खाते हैं। कई शिकायतों के बावजूद कांदीवली पुलिस इस पर कोई कार्रवाई नहीं करती जबकी लालजी पा़डा पुलिस चौकी यहां से कुछ ही मीटर की दूरी पर है। अगर इसे बंद नहीं करवाया तो इसके चलते कभी ब़डा गैंगवार हो सकता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com