मुंबई (सं. भा.)। मुंबई उपनगर जिले के वर्ष २०१८-१९ के लिए ३६६.४८ करोड़ रुपए की वार्षिक योजना को जिला नियोजन समिति की बैठक में मंजूरी दी गई। इस निधि से मुंबई उपनगर में आवश्यक सुविधाओंके साथ-साथ विकास कार्य किए जाएंगे। मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री विनोद तावड़े ने यह जानकारी दी।
मुंबई उपनगर के लिए सर्वसाधारण जिला वार्षिक योजना, आदिवासी उपाय योजना व अनुसूचित जाति उपाय योजना को मिला कर कुल ३६६.४८ करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई है। तावड़े की अध्यक्षता में मुंबई उपनगर जिला नियोजन समिति की बैठक मे यह फैसला लिया गया। इस दौरान महापौर विश्वनाथ महाडेश्वर, गृहनिर्माण मंत्री प्रकाश मेहता, सांसद राहुल शेवाले, भाई गिरकर, आशीष शेलार, असलम शेख, तारा सिंह आदि मौजूद थे।


