spot_img
Homeउत्तर प्रदेशलूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

लूट का खुलासा, दो लुटेरे गिरफ्तार

पाटन (सं. भा.) : ओसियां-टेढ़ा मार्ग पर थाना बारा सगवर क्षेत्र में नसीरपुर व लालगंज के बीच में दो दिन पहले पूर्व सरेशाम हुई लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा लूट के 5300 रुपये भी बरामद किए हैं।

ग्राम नसीरपुर निवासी छेद्दू उर्फ बच्चालाल पुत्र कल्लू लोध 29 जून की रात करीब 9.30 बजे साइकिल से घर जा रहा था। लालगंज और नसीरपुर के बीच में स्कूटी सवार दो लुटेरों ने उसके साथ मारपीट कर 5300 रुपये लूट लिए और भाग निकले। पीड़ित ने किसी तरह स्कूटी का नंबर देख पुलिस को जानकारी दी। एसओ अनिल कुमार पांडेय ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी का पता लगाने की कोशिश शुरू की। एसओ की माने तो शनिवार रात एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि भवानीखेड़ा पुलिया के पास एक्टिवा स्कूटी लिए दो युवक खड़े हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान एक के पास तमंचा और दूसरे के पास से कारतूस बरामद हुए। पकडे़ गए युवकों में संदीप पुत्र राजबहादुर, राहुल पुत्र गोकरन निवासी लालगंज प्रथम थाना बारा सगवर बताया। पूछताछ में दोनों ने नसीरपुर के छेद्दू के साथ की गई लूट को भी स्वीकार किया। लूटे गए 5300 रुपये भी लुटेरों के पास से बरामद हुए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com