spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविधायक पर मुकदमा दर्ज कराने पर फिर सुर्खियों में आए प्रशांत

विधायक पर मुकदमा दर्ज कराने पर फिर सुर्खियों में आए प्रशांत

बिदकी (सं. भा.) : दिल्ली में आप विधायक राघव चड्ढा द्वारा ट्वीट कर कोरोना मामले में कीचड़ उछालने पर नोएडा सेक्टर-20 में एफआइआर दर्ज कराकर एक बार फिर प्रशांत उमराव सुर्खियों में आ गए हैं।

फतेहपुर के बिदकी तहसील के दिलालपुर गांव निवासी जिला गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष खेमराज उमराव के पुत्र प्रशांत उमराव दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता हैं। वर्तमान में प्रशांत का परिवार जहानाबाद में रहता है। प्रशांत ने इसके पूर्व भी आप विधायकों पर भ्रष्टाचार का मामला उठाया था, जिसमें कोर्ट ने कड़ी कार्रवाई की थी। अधिवक्ता प्रशांत ने कहा कि आप विधायक/पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राघव चड्ढा ने अपने ट्विटर हैंडल से आरोप लगाया था कि, योगी दिल्ली से वापस लौट रहे लोगों से कह रहे हैं कि वे दिल्ली गए ही क्यों थे। योगी दिल्ली से वापस हो रहे लोगो को दौड़ाकर पिटवा रहे हैं। प्रशांत ने इसे भड़काऊ व यूपी के सीएम की छवि को खराब करने वाला बताया। इस संदेश के आधार पर आरोपित आप विधायक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई। सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने कहा इस मामले की पैरवी कर आरोपित विधायक को सजा दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि वैश्विक आपदा में ऐसी ओछी टिप्पणियों का समय नहीं है। इसमें तो सभी को आगे आकर मदद के लिए हाथ बढ़ाने चाहिए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com