spot_img
Homeउत्तर प्रदेशजिले के आठ कस्तूरबा विद्यालयों में रोके जाएंगे बाहरी लोग

जिले के आठ कस्तूरबा विद्यालयों में रोके जाएंगे बाहरी लोग

बांदा (सं. भा.) : रविवार को मुख्य सचिव के निर्देश के बाद गैर राज्यों और जनपदों से आने वाले लोगों को जिले में रोक लिया गया।

जिले में बाहरी आने वाले लोगों को रोकने के लिए कुल आठ संस्थान चिह्नित किए गए। कस्तूरबा विद्यालयों में रोकने और भोजन आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी व पुलिस कप्तान ने इन स्थानों का निरीक्षण किया।

जिन कस्तूरबा विद्यालयों में बाहरी आने वाले लोगों को रोका जाएगा, उनमें कस्तूरबा विद्यालय जसपुरा, तिदवारी, बड़ोखर-खुर्द, महुआ, नरैनी, बबेरू, कमासिन व बिसंडा हैं।

बाहर से आने वाले लोगों में पुरुषों एवं महिलाओं को अलग-अलग रोका जाएगा। इनके होम क्वारंटाइन की भी व्यवस्था बनाई गई है। रविवार को तेरही माफी और महोखर स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के प्रत्येक कमरे को सैनिटाइज करवाया गया। अब अगले चौदह दिनों तक बाहर से आने वाले लोगों को इन्हीं स्थानों में रोका जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com