विरार (संवाददाता)। विरार पूर्व स्थित वैष्णवी बिल्डिंग के रुम नम्बर २०५ में एक युवक ने आत्महत्या कर ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तुषार गंगाराम सुर्वे (२०) बीती रात ९ बजे के आसपास घर में लगे पंखे के सहारे डोरी गले में बांधकर आत्महत्या की घटना की जानकारी तुषार के परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।


