spot_img
Homeमुंबईविरोध का मैदान बना झांसी की रानी उद्यान

विरोध का मैदान बना झांसी की रानी उद्यान

मुंबई (सं. भा)। बोरीवली पश्चिम में तालाब को पाट कर जिस जगह पर झांसी की रानी नामक उद्यान तत्कालीन भाजपा विधायक गोपाल शेट्टी के फंड से बनाया गया है वह वर्तमान में विरोध के मैदान में तब्दिल हो गया है। मुंबई हाईकोर्ट के आदेश पर जिला अधिकारी द्वारा मिट्टी से पाटे गए तालाब की खुदाई किए जाने पर बोरीवली की जनता द्वारा जम कर विरोध किया जा रहा है।

बता दें कि बोरीवली पश्चिम के एक्सर गांव के सीटीएस क्र १६१२ व १५५२ पर विधायक निधि से बनाये गये झांसी की रानी उद्यान को अदालती आदेश से ध्वस्त किये जाने के विरोध में संकल्प मोर्चा निकाला गया। उत्तर मुंबई के सांसद गोपाल शेट्टी के नेतृत्व में हजारों की संख्या में उत्तर मुंबई के लोग सड़क पर उतरे। सुबह कांदिवली पश्चिम स्थित पोयसर जिमखाना (नेताजी सुभाषचंद्र बोस क्रीडांगन) से निकला मोर्चा विभिन्न मार्गो  से होता हुआ सावरकर उद्यान को पार कर झांसी की रानी उद्यान पहुंचा जहां मोर्चा एक सभा में तब्दील हो गया।

सांसद ने लिया बनाने का संकल्प

इस अवसर पर शेट्टी ने कहा कि यह उद्यान स्थानीय लोगों के लिए बनाया गया था। लेकिन सरकारी अधिकारियों की लापरवाही तथा कुछ समाज विरोधी तत्वों की वजह से इसे तोड़ दिया गया। इसके लिए मैंने संकल्प लिया है कि आवश्यक खानापूर्ति करते हुए इसे फिर से बनाने की कोशिश करुंगा।

जानकारी के अनुसार इस जमीन पर पुराने तालाब की उपयोगिता खत्म होने तथा इसमें डूबकर हुई कई मौतों को ध्यान में रखकर जिलाधिकारी ने ही बनाने का आदेश दिया था। लेकिन एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने इसे हटाने का निर्देश दिया था। अदालत में मामले को सरकारी अधिकारियों के नहीं रखने से अदालत ने तथ्यों के आधार पर आदेश दिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com