spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविवाहिता की मौत

विवाहिता की मौत

सुलतानपुर (सं. भा.)  : पति व बच्ची के साथ बाइक से जा रही एक विवाहिता शनिवार की रात हरिहरपुर गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में गिर गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से उसे बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रविवार को सुबह मृतका के पिता ने थाने पर तहरीर देकर दामाद पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

अखंडनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत नगरी (मकोहिया) निवासी छोटेलाल ने 24 मई 2015 को अपनी बेटी सिम्पा (23) की शादी कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदौली निवासी विजय गौतम पुत्र राम केवल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर सिम्पा को प्रताड़ित करने लगे। जब उनकी मांगें नहीं पूरी की गईं तो उन्होंने सिम्पा को साजिश के तहत मौत के घाट उतार दिया और मामले को हादसे का रूप दे दिया। उधर, मृतका के पति विजय का कहना है कि शनिवार को वह आधार कार्ड बनवाने के लिए अपनी पत्नी सिम्पा व तीन वर्षीय बेटी जान्हवी को लेकर दोस्तपुर गया था। जहां से वापस घर जाते समय रात करीब आठ बजे हरिहरपुर गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में चली गई। जिससे उसकी पत्नी सिम्पा नहर में डूब गई। एसओ दोस्तपुर अनिल कुमार सोनकर का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण साफ हो जाएगा। जांच-पड़ताल करने के बाद ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com