मुंबई (संवाददाता)। मुंबई शहर में यह कहावत प्रचलित है कि अपनों से पहले प़डोसी काम आते हैं। एक प़डोसी ने ही अपने प़डोसी दुकानदार के साथ ऐसा काम कर दिया कि अब शायद उपरोक्त कहावत उसके लिए कोई मायने नहीं रखेगा। दरअसल जिस गली के बाहर मोबाइल दुकान है उसी गली के अंदर रहने वाले एक व्यक्ति ने २० अक्टूबर की रात को शटर तो़ड कर दुकान के अंदर से लगभग सा़ढे सात लाख रुपए के मोबाइल चुरा लिए कांदिवली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अविनाश पवार नामक इस आरोपी के पास से लगभग तीन लाख ८१ हजार रुपए के मोबाइल बरामद किया है।
बता दें कि कांदिवली पश्चिम एकता नगर स्थित प्लाजा इलेक्ट्रानिक्स नामक दुकान है। यहां पर विभिन्न कंपनियों के एनड्रांइड फोन दुकानदार रखता है। गिरफ्तार आरोपी अविनाश पवार दुकान के पिछे की गल्ली मे रहता है। इसका परिवार लोहार का काम करता है। कांदिवली पुलिस की माने तो एकता नगर व्यापारी संकुल के सामने गा़डी पार्किंग की जाती है। पवार अपने साथियों के साथ वहां खडी की गई गा़डियों के टायर आदि सामान चुराने का काम करता था। ब़डा हाथ मारने के चक्कर में उसने २० अक्टूबर को प्लाजा इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान का शटर तो़ड कर वहां रखे मोबाइल चुरा लिए। उसकी यह हरकत दुकान मे लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उसकी के आधार पर कांदिवली पुलिस उसे महज २४ घंटो के अंदर गिरफ्तार करने में सफल रही है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मुकुंद पवार ने बताया कि आरोपी पवार को २५ अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश न्यायालय ने दिया है। जल्द ही अन्य मोबाइल बरामद कर लिए जाने की बात की उन्होंने कही है।


