मुंबई (संवाददाता)। महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) इन दिनों राजनीतिक तौर पर घूल घूसरित हो चुकी है। अपना राजनीतिक अस्तित्व बचानें के लिए मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने अपनें कार्यकर्ताओं के माध्यम से एक बार फिर इस शहर के मेहनतकश उत्तर भारतीयों को निशाना बनाने की खुली छुट दे दी है।
चुनाव के समय यही मनसे नेता यहां के उत्तर भारतीयों को अपना माय-बाप बताते नहीं थकते थे। अब समय का चक्र घुम चुका है। उत्तर भारतीय उन्हें अब एक आंख नहीं भा रहे हैं। यहीं कारण है कि गरीब उत्तर भारतीय फेरीवालों के न सिर्फ सामान फेंक रहे हैं बल्कि उन्हें लात -जुते से मार भी रहे हैं। मनसे के इस दोगलेपन से क्षेत्र के उत्तर भारतीय हैरान और आक्रोशित हैं।
बता दें कि मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने उत्तर भारतीय को निशाना बना कर ही मुंबई, नासिक आदि क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक भूमी को मजबूत किया था। गत मनपा चुनाव में वोट कटवा कह कर यहां के मराठी मानुष ने मनसे को नाकार दिया और २८ सीट से ७ सीट पर ला कर पटक दिया। (एक तो करैला उपर से नीम च़ढा) इस कहावत को चरितार्थ करते हुए शिवसेना के कार्यकारी प्रमुख उद्धव जो राज ठाकरे के चचेरे भाई भी हैं ने उनके पीठ में ऐसा खंजर घोंपा है कि यह घाव वर्षों तक उन्हें सालती रहेगी। रातों रात उद्धव ठाकरे ने ऐसी राजनीतिक पांसा फेका कि राज ठाकरे को छो़ड उनके ७ मे से ६ नगरसेवक शिवसेना का दामन थाम लिए। अपने भाई से धोबी पछा़ड खा चुके राज ठाकरे इन दिनों इतने तिलमिलाए हुए है कि अपनी राजनितिक जमीन तलाशने के लिए एक बार फिर उत्तर भारतीयों को अपना निशाना बनाना शुरु किया है। अपने आका के आदेश पर शनिवार को कांदिवली में मनसे कार्यकर्ताओं ने कांदिवली स्टेशन पर वर्षों से बैठे उत्तर भारतीय फेरीवालों पर जम कर कहर बरसाया। उनके फल-सब्जियों को फेंक दिया और मारपीट की। उत्तर भारतीयों का कहना है कि मनसे कार्यकर्ताओं में अगर हिम्मत है तो गणेश नगर स्थित ९० फीट रोड को खाली कर के दिखाऐं।


