कानपुर (सं.भा.)। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के बिजली सुविधा से वंचित परिवारों को कनेक्शन देने के लिए केंद्र सरकार की सौभाग्य योजना का नगर के 2162 लोगों को लाभ मिला। रविवार को ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में योजना के तहत महाशिविर की शुरुआत हुई, जिसमें कनेक्शन के साथ बिजली के मीटर दिए गए।
केस्को के चारों सर्किलों में कैंप लगाए गए। सर्किल प्रथम बिजली घर उपकेंद्र में 159, सर्किल द्वितीय रतनपुर उपकेंद्र में 50, सर्किल तृतीय नौबस्ता उपकेंद्र में 335 व सर्किल चार विकास नगर उपकेंद्र में 68 घरों को सौभाग्य योजना का लाभ मिला। 33/11 केवी उपकेंद्र रतनपुर पर आयोजित कैंप में कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी, विधायक नीलिमा कटियार, केस्को एमडी आशुतोष निरंजन उपस्थिति रहे। नगरीय विद्युत वितरण मंडल द्वितीय के अंतर्गत आयोजित कैंप में पाच खंडों दादानगर, गोविंद नगर, विश्व बैंक बर्रा, गुमटी तथा रतनपुर ने प्रतिभाग किया। सौभाग्य योजना के 12 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उधर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने कानपुर नगर में 1550 लोगों को कनेक्शन बांटे। मुख्य अभियंता वाईपी सिंह ने बताया कि कानपुर देहात में 1650 लोगों को इस योजना का लाभ दिया गया। उन्होंने बताया कि कानपुर, औरैया, इटावा, कन्नौज एवं फर्रुखाबाद में 9391 परिवारों को कनेक्शन दिए गए, जिनमें 5530 गरीब परिवारों को निशुल्क एवं शेष को 50 रुपये की 10 मासिक किस्तों पर कनेक्शन दिए गए।
सरकार की नई योजना
RELATED ARTICLES


