spot_img
Homeउत्तर प्रदेशएसडीएम की नोटिस का पालन नहीं करने पर लेखपाल निलंबित

एसडीएम की नोटिस का पालन नहीं करने पर लेखपाल निलंबित

सुल्तानपुर (सं.भा.)। एसडीएम सदर पर हाई कोर्ट से दबाव बनवाने के प्रयास पर पानी फिर गया है। हाई कोर्ट ने निलंबित लेखपालों की तरफ से की गई रिट की सुनवाई के दौरान इसे सुनवाई प्रक्रिया का उल्लंघन बताया। कहा कि जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। प्रकरण के शीघ्र निस्तारण के आदेश दिए गए हैं।
बीते दिनों एसडीएम सदर ने तहसील सदर के तीन लेखपालों को सस्पेंड कर दिया था। इसमें लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह, गिरिधारी लाल व शशी शामिल रहे। इन पर आदेश के बावजूद हल्के
का चार्ज नहीं देने का आरोप था। एसडीएम की तरफ से दी गई नोटिस के बावजूद इन लेखपालों ने अनुपालन नहीं किया। आदेश के खिलाफ हाई कोर्ट में रिट दायर की गई थी। सुनवाई के दौरान न्यायाधीश विवेक चौधरी ने कहा कि एसडीएम के आदेश के खिलाफ जिलाधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर पक्ष रखना चाहिए था। इसके बाद कमिश्नर की तरफ से प्रकरण में सुनवाई की जानी थी। दोनों प्रक्रियाओं को लांघकर हाईकोर्ट में रिट करने को उचित नहीं ठहराया गया। कोर्ट ने कहा कि जिलाधिकारी प्रकरण को शीघ्र निस्तारित करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com