मुंबई (सं. भा.)। माणिकपुर पुलिस स्टेशन में एक १४ वर्षीय लड़की के अपहरण का मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार माणिकपुर, वसई पश्चिम निवासी नाबालिग के जीजा ने माणिकपुर पुलिस को बताया कि उनकी साली नंदिनी (बदला हुआ नाम) रोज की भांति २८ जून की शाम ६.३० बजे जे आसपास आईसक्रीम लेने घर से बाहर गई थी। नंदनी के वापस के वापस नहीं लौटने पर उसकी काफी तलाश की गई।


