spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईकोरोना मरिजों के लिए दिए १० कॉन्सेंट्रेटर्स, मनपा की मदद मे आगे...

कोरोना मरिजों के लिए दिए १० कॉन्सेंट्रेटर्स, मनपा की मदद मे आगे आया शांति डेवलपर्स

भायंदर (सं. भा.)। लगातार बढ़ती कोरोना मरीजों कि संख्या और घटते संसाधान के बीच मनपा प्रशासन को पीड़ितों का उपचार करने मे अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको ध्यान मे रखते हुए समाज सेवी बिल्डर आगे आने लगे हैं। मीरा-भायंदर मनपा अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों को ऑक्सिजन की कमी नहीं होने पाए, इसके लिए सभी लोग प्रयत्नशील हैं। इसी क्रम में युनीक शांति डेवलपर्स ने मनपा को १० ऑक्सिजन कॉन्सेंट्रेटर्स भेंट किया। इस अवसर पर विधायक गीता भरत जैन के साथ मनपा आयुक्त दिलीप ढोले, भवन निर्माता दीलेश भाई शाह, सहायक आयुक्त सचिन बच्छाव, डॉ. प्रमोद पडवल समेत मनपा के कई अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

फ्रूट जूस का वितरण

भायंदर पूर्व स्थित प्रमोद महाजन कोविड सेंटर में सामाजिक संस्था गूंज की तरफ से दो हजार नग फ्रूट जूस का वितरण किया गया। मनपा के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. संतोष पांडे ने बताया कि यह जूस कोरोना ग्रस्त मरीजों को एम्युनिटी बढ़ाने में कारगर साबित होगा। इससे बिटामिन डी व प्रोटीन प्रचूर मात्रा में मिलेगी। इस दौरान गूंज संस्था की तरफ से अविनाश चौहान आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com