spot_img
Homeमुंबईसीईटी सिस्टम से ११ वीं में होगा एडमिशन

सीईटी सिस्टम से ११ वीं में होगा एडमिशन

मुंबई (सं. भा.)। कोरोना संकट के चलते विद्यार्थियों के कैरियर पर काफी असर पड़ रहा है। पिछले साल से लेकर अब तक कई परिक्षाएं रद्द कर दी गई है। या तो उनका स्वरुप बदल गया है कहीं कहीं ऑनलाइन माध्यम से थोड़ा प्रयास किया जा रहा है लेकिन वह नकाफी है। कोरोना के कारण शैक्षणिक वर्ष २०२०-२१ की दसवीं की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों को इंटरनल असेसमेंट के आधार पर पास करने को कहा जा रहा है, लेकिन ११ वीं में प्रवेश किस आधार पर होगा इसको लेकर भी पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने राज्य के अभिभावकों और उनके विद्यार्थियों से उनकी राय मांगी कि क्या ११ वीं में प्रवेश के लिए कामन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) का आयोजन किया जाए? यह परीक्षा ऑप्टिकल मार्क रिकाग्निशन (ओएमआर) के आधार पर होगी। सभी विषयों को मिलाकर एक प्रश्नपत्रिका बनाई जाएगी। विद्यार्थियों को पेपर हल करने के लिए २ घंटे का समय दिया जाएगा। सीईटी परीक्षा जुलाई या फिर कोरोना के प्रभाव कम होने के पश्चात लिया जाएगा। उक्त परीक्षा का आयोजन उनके ही स्कूल में करने की योजना बनाई जा रही है। विद्यार्थी अपनी राय https://www.research.net/r/11thCETTEST पर दे सकते हैं। शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों से पूछा है कि क्या उन्होंने १० वीं के विद्यार्थियों का इंटरनल असेसमेंट किया है? क्या वो इंटरनल असेसमेंट करने के लिए तैयार है? प्रिसिंपल को https://www.research.net/r/10INTASSESSMENT पर अपनी राय दर्ज करानी है। एससीईआरटी डिप्टी निदेशक विकास गरड ने बताया कि आज उन्हें करीब ५०,००० रिस्पांस मिला है। विद्यार्थी और प्रिसिंपल ९ मई तक अपनी राय दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com