spot_img
Homeमुंबईविधानसभा में हारे १०० मविआ उम्मीदवारों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

विधानसभा में हारे १०० मविआ उम्मीदवारों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा

मुंबई (सं. भा.) विधानसभा में महाविकास आघाड़ी के हारे हुए करीब एक सौ विधायकों ने विभिन्न अदालतों में याचिकाएं दायर की हैं। यह जानकारी कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने दी। चव्हाण ने कहा कि अगर चुनाव आयोग चुनावों में पक्षपात करता है तो यह हमारे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक है।
विधानसभा चुनाव में जिस प्रकार से चुनावी परिणाम आया है, उससे आम जनता को ईवीएम मशीन को लेकर संदेह पैदा हो रहा है। इसके अलावा चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से तथाकथित रूप से सत्तारूढ़ दल के पक्ष में भूमिका अदा की है, उससे लोगों की विश्वसनीयता कम हो गई है। चुनाव आयोग ने जिस प्रकार से शिवसेना पार्टी का चुनाव चिह्न और पक्ष शिंदे गुट को, फिर एनसीपी का भी चुनाव चिह्न और पार्टी को दादा गुट के पक्ष में फैसला दिया था। उससे चुनाव आयोग की विश्वनीयता पर प्रश्न चिह्न लग गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com