spot_img
Homeमुंबईभाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का भारी जन सैलाब ...

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में उमड़ा कार्यकर्ताओं का भारी जन सैलाब …

  • जनसेवक गोपाल शेट्टी के जन्मदिन पर राम नाईक, पीयूष गोयल, मंगलप्रभात लोढ़ा व अन्य जन-प्रतिनिधियों ने किया उन्हें सम्मानित

   कांदिवली (सं. भा.) : उत्तर मुम्बई भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन कांदिवली के रघुलीला मॉल स्थित लोटस बैंक्वेट में किया गया।इस आयोजन में  उत्तर प्रदेश के  पूर्व राज्यपाल राम नाईक, उत्तर मुम्बई के पूर्व सांसद जनसेवक गोपाल शेट्टी, केंद्रीय मंत्री व सांसद पीयूष गोयल, मुम्बई भाजपा अध्यक्ष एड. आशीष शेलार, उप पालक मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा, विधायक प्रवीण दरेकर, दहिसर की विधायक मनिषा ताई चौधरी, चारकोप के विधायक योगेश सागर ,भाई गिरकर तथा विनोद शेलार सहित अनेक जन प्रतिनिधि, जिला, मंडल तथा वार्ड के सभी पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

   इस अवसर पर जनसेवक गोपाल शेट्टी ने अपने विचार प्रकट करते हुए भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया और सबसे एक जुट रहते हुए पार्टी को मजबूत करने तथा समाज और नागरिकों के हित में समर्पित रूप से कार्य करते रहने की अपील की।

 आयोजन के दौरान 1000 से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया । आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में विभिन्न राजनैतिक दलों से जुड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया।

  कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता स्व. वेदप्रकाश गोयल के  महान व्यक्तित्व और कृतित्व को इंगित करता एक वृत्त चित्र ( डाक्यूमेंट्री) का प्रदर्शन आज के आयोजन का विशेष गौरवशाली आकर्षण रहा। जनसेवक गोपाल शेट्टी ने उनका स्मरण करते हुए कहा कि उनकी ही देन और आदरणीय राम नाईक जी का विश्वास और सहयोग है कि राजनीति के क्षेत्र में मैं टिका रहा और उच्च मकाम तक पहुंचा।

  सम्पूर्ण कार्यक्रम का उत्कृष्ट और सारगर्भित संचालन उत्तर मुम्बई भाजपा के अध्यक्ष गणेश खणकर ने किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com