spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकम्युनिटी किचन में 150 श्रमिक कर रहे भोजन

कम्युनिटी किचन में 150 श्रमिक कर रहे भोजन

पैलानी (सं. भा.) : कम्युनिटी किचन के माध्यम से असहाय श्रमिकों को एसडीएम ने भोजन कराया। उन्होंने बताया कि योगी सरकार ने कम्युनिटी किचन के माध्यम से असहाय गरीब श्रमिकों को सुपाच्य भोजन मुहैया कराने का कार्य प्रारंभ किया है। इसमें महिला-पुरुषों के अलावा बच्चों की संख्या में दिन-प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। कम्युनिटी किचन के माध्यम से सुबह 11 बजे से अपराह्न 2 बजे तक तथा सायंकाल 6 से 8 तक करीब 150 ग्रामीणों को भोजन कराया जा रहा है। भोजन वितरण के पूर्व जरूरतमंदों के हाथ साबुन से धुलवाए जा रहे हैं। इसके पूर्व उन्हें सैनिटाइज कराकर ही परिसर में प्रवेश दिया जाता है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखा जा रहा है। व्यवस्था संभाले तहसीलदार पैलानी राजीव निगम ने बताया कि इसमें प्रतिदिन करीब तीन सौ असहाय श्रमिक परिवारों के दैनिक मजदूर शामिल हैं। उन्हें भोजन कराया जा रहा है। एक पहर में करीब 150 लोगों का समूह भोजन के लिए इकट्ठा होता है। एसडीएम ने बताया कि ऐसे कम्युनिटी किचन जसपुरा और मदनपुर में भी खोले गए हैं। जिला कार्यकारिणी के सदस्य हिम्मत सिंह, विजय बहादुर सिंह, अरविद चंदेल, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा आदि ने व्यवस्था देखी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com