spot_img
Homeठाणे/पालघरगोवंश की तस्करी करते 2 गिरफ्तार,  3 बैल बरामद

गोवंश की तस्करी करते 2 गिरफ्तार,  3 बैल बरामद

पालघर (सं. भा.) सरकार द्वारा गोहत्या रोकने के लिए बनाये गए कानून की धज्जियां उड़ाते हुए  आज भी गोवंश की तस्करी जारी है। पुलिस और कानून को चकमा देकर गोवंश की तस्करी करने वाले २ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ३ बैलों को बरामद किया है। पालघर जिले की सफाले पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से कत्लखाने ले जा रहे 3 बैल और एक मिनी टेम्पो को जब्त किया है। पुलिस की गिरफ्त में आए इन युवकों में एक युवक नालासोपारा और दूसरा युवक मुंबई के बांद्रा का रहने वाला बताया जा रहा है। नालासोपारा के रहने वाले युवक पर अलग-अलग पुलिस थानों में इस तरह के पहले भी 2 मामले दर्ज हैं। बताया जा रहा यह मामला उस समय सामने आया जब सफाले और पालघर के रहने वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को जानकारी मिली की एक टैम्पो में भर कर 3 बैलों को 2 युवक कत्लखाने ले जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com