spot_img
Homeमुंबईबेटी की बीमारी से तंग मां ने कर दी हत्या

बेटी की बीमारी से तंग मां ने कर दी हत्या

मुंबई (सं. भा.) कोई भी बीमारी जब लाइलाज हो जाती है तो मरीज के साथ परिवार वाले भी सोचने समझने की शक्ति खो देते है। उन्हें यह समझ में नहीं आता की आखिर क्या करे। कभी कभी तो मरीज की तड़प को बर्दास्त नहीं करने पर परिजन उसकी हत्या कर देते है। ऐसा ही एक मामला अंधेरी में देखने को मिला है जहा एक माँ ने अपनी बिमार बेटी की हत्या कर दी। अंधेरी पुलिस ने अपनी 19 वर्षीय मानसिक रूप से बीमार बेटी की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में 42 वर्षीय मां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतक की पहचान वैष्णवी और आरोपी की श्रद्धा के रूप में की है। शुरुआत में आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए बेटी के आत्महत्या करने की कहानी पुलिस को सुनाई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का खुलासा कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मां को बेटी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर  दी है। मुख्य नियंत्रण कक्ष से एक फोन आया था जिसमें बताया गया था कि लड़की ने आत्महत्या कर ली है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com