spot_img
Homeठाणे/पालघरपालघर अस्पताल मारपीट मामले में 22 आरोपियों को तीन दिन की पुलिस...

पालघर अस्पताल मारपीट मामले में 22 आरोपियों को तीन दिन की पुलिस हिरासत

पालघर (सं.भा.) रिलीफ अस्पताल में डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ कथित गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में गिरफ्तार 22 आरोपियों को पालघर न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को 16 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। इनमें शिंदेसेना से जुड़े पदाधिकारी और गोविंदा पथक के सदस्य भी शामिल हैं।

मामले में पुलिस ने पहले विधायकपुत्र रोहित गावित को मीरा रोड से गिरफ्तार किया था। इसके बाद डहाणू पुलिस ने गोविंदा पथक से जुड़े 12 लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद फरार चल रहे शिंदेसेना के जिला प्रमुख कुंदन संखे सहित सात आरोपी रविवार सुबह पालघर पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए। इनमें साईराज पाटील, उपसरपंच राहुल संखे, मनोज घरत, नीलम संखे, शुभम बांदिवडेकर और ऋषभ वारे शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है, जिससे आरोपियों की कुल संख्या 23 हो गई है। हालांकि, विधायकपुत्र रोहित गावित को छोड़कर 22 आरोपियों को ही न्यायालय में पेश किया गया।

पालघर न्यायालय में सुनवाई निर्धारित समय से करीब तीन घंटे देरी से शुरू होने पर अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। न्यायालय ने पुलिस को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए ड्यूटी समय पर निभाने की हिदायत दी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com