मुंबई (सं. भा.) महाराष्ट्र विधानमंडल का वर्षाकालीन अधिवेशन 22 जून 2020 को मुंबई विधानसभा में शुरु होगा. बजट सत्र के समय से पहले खत्म होने पर विधानसभा अध्यक्ष नाना पटोले ने सदन में इसकी घोषणा की है.
उन्होंने कहा कि 24 फरवरी से शुरु बजट अधिवेशन शनिवार को स्थगित हो गया. इस दौरान कुल 16 विधेयक पारित हुए. अधिवेशन के दौरान सदस्यों की औसत उपस्थिति 82.1 प्रतिशत रही. कुल 2321 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव मिले थे, जिनमें 135 को मंजूरी मिली और 11 पर चर्चा हुई.
प्रश्नोत्तर के दौरान मंत्रियों ने कुल 67 सवालों के जवाब दिए. बजट सत्र के दौरान रोजाना औसतन 6 घंटे 58 मिनट कामकाज हुआ. कोरोना वायरस की वजह से इस सत्र को समय से पहले स्थगित करना पड़ा. यह सत्र 20 मार्च तक प्रस्तावित था.


