spot_img
Homeमुंबईपुलिसवालो को मुफ्त मास्क वितरण, परिवर्तन फाउंडेशन का आयोजन

पुलिसवालो को मुफ्त मास्क वितरण, परिवर्तन फाउंडेशन का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)  २४ घंटे जनता का सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहकर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मुफ्त मास्क प्रदान किया गया. इन दिनों देश विदेश में फैले खतरनाक वायरस कोरोना के बचाव में मास्क और सेनिटाइजर उपयोगी बताये जा रहे है। डॉक्टरों की सलाह पर सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन के तत्वावधान में कोरोना से बचाव के लिए पुलिस कर्मियों को मुफ्त मास्क वितरित किया गया. इसके तहत कांदिवली और चारकोप पुलिस स्टेशन में जाकर संस्था के स्वयंसेवकों ने वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकों को सैकड़ों मास्क दिए.

कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितिन पोंदुकुले तथा चारकोप पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विट्ठल शिंदे, पुलिस निरीक्षक भरत डांबरे को संस्था अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने टीम के साथ मास्क के बंडल प्रदान किए. इस अवसर पर राजकिशोर तिवारी ने कहा कि अभी मात्र 300 मास्क दिए गए हैं. जिन परिस्थितियों में पुलिसकर्मी धूप और धूल के बीच सुरक्षा करते हैं हमने भी उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुफ्त मास्क देने का निर्णय किया. जल्द ही जोन 11 और 12 के अन्य पुलिस स्टेशनों में हम और भी मास्क बांटेंगे.

आज हर कोई कोरोना से बचने के लिए स्वयं उपाय कर रहा है, लेकिन समाज की रीढ़ पुलिस की सुरक्षा को लेकर कम लोगों को चिंता है. इस मौके पर संस्था के जयशंकर तिवारी, राजेश सिंह, वीना सिंह, कविता साहनी, त्रिभुवन सिंह, सफीउल्लाह खान, जयशंकर ठाकुर आदि लोग मौजूद थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com