spot_img
Homeमुंबईगला घोंटकर युवक की हत्या

गला घोंटकर युवक की हत्या

मुंबई (संवाददाता) वडाला टीटी पुलिस के तहत 22 वर्षीय एक युवक की सोमवार रात हत्या किए जाने की घटना से खलबली मच गई है। पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम बबलू शेख है, जो संजय नगर इलाके में रहता था। पुलिस ने बताया कि किसी अज्ञात आरोपी ने बबलू को पहले नशा कराया, फिर बेहोश होने पर उसकी छाती पर बैठकर उसका गला दबा दिया। दम घुटने से बबलू की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया है। बबलू मजदूरी का काम करता था। प्रथम दृष्टया घटना वाद-विवाद का पुलिस बता रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com