spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों से 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

मेला देखने गई दो नाबालिग लड़कियों से 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

फ़तेहपुर (सं. भा.) : जिले में सालाना लगने वाले मेले में सात सहेलियां घुमने गईं थी। उसी दौरान दो किशोरियों का अपहरण कर 6 युवक ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया, घटना की जानकारी होने पर एसपी सहित फोर्स मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए। वही पुलिस ने 6 लोगो को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर दोनो किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है ।

एसपी राजेश कुमार सिंह के अनुसार जिले के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के सेनपुर गांव में शोभन सरकार का मेला लगा हुआ है जो पांच दिनों तक चलता है। हुसेनगंज के एक गांव से 7 सहेलियां मेला देखने गई थी। मेला देखते समय दो किशोरी को 6 युवक ने अपहरण कर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। उन बदमाशों ने उनकी पांच सहेलियों को भी पकड़ना चाहा लेकिन एक किशोरी उनकी पकड़ से भगाने में कामयाब हो गई और बचाने के लिए चीख पुकार करना शुरू कर दिया। किशोरी की चीख पुकार सुन वहां मौजूद लोगों ने दौड़ कर चार अन्य लडकियों को बचाते हुए 6 आरोपियों को पकड़ लिया। दो किशोरी को अस्त व्यस्त हालत में देखकर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आरोपियों को पकड़कर थाना लाकर मुकदमा दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com